Korba News: शराब के नशे में शिक्षक का एक और VIDEO हुआ वायरल, स्कूल के वक्त में नशे की हालत में ग्रामीण के घर सोये हुए मिले, BEO ने कहा…
Korba News: कोरबा। लाख कोशिशों के बावजूद शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। हाल के दिनों में बिलासपुर में एक शिक्षक का प्रधान पाठक के सामने शराब पीने का वीडियो अभी लोग भूले भी नहीं थे कि कोरबा में एक शिक्षक का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। शिक्षक शराब के नशे में स्कूल जाने के बजाय एक ग्रामीण के घर पर सोते हुए पकड़े गये हैं।
Korba News: मामला कोरबा जिले के पोंडी उपरोडा ब्लॉक के ग्राम सरभोका का है। जहां शिक्षक को ग्रामीणों ने शराब के नशे में पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक शिक्षक अपने स्कूल के समय पर शराब के नशे में धुत्त थे और एक ग्रामीण के घर पर जाकर सो गये थे। जहां ग्रामीण महिलाओं ने शिक्षक को पकड़ लिया। शिक्षक का नाम राजेश बंजारे है। इधर इस मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।
Read more: https://newsplus21.com/korba-news-another-video-of-a-drunk-teacher-went-viral-he-was-found-sleeping-in-a-drunken-state-at-a-villagers-house-during-school-time/
Please login to comment on this Post